Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: बिजली चोरी पर डिस्कॉम की बड़ी कार्रवाई, 26 मामलों में 6.10 लाख रुपये का जुर्माना'

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Randheer Singh (RJ) , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 03/08/2026 11:56:03 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh (RJ) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 03/08/2026 11:56:03 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान:  विजिलेंस टीम ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों और आसपास के गांवों में दबिश देकर 26 स्थानों पर सीधी बिजली चोरी पकड़ी है। डिस्कॉम ने मौके पर ही सभी 26 आरोपियों के खिलाफ वीसीआर भरते हुए कुल 6.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
प्राप्त जानकारी अनुसा

विस्तार

राजस्थान:  विजिलेंस टीम ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों और आसपास के गांवों में दबिश देकर 26 स्थानों पर सीधी बिजली चोरी पकड़ी है। डिस्कॉम ने मौके पर ही सभी 26 आरोपियों के खिलाफ वीसीआर भरते हुए कुल 6.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
प्राप्त जानकारी अनुसार बयाना क्षेत्र के समोगर, धाधरैन, खूंटखेड़ा, मदनपुर गांवों के साथ-साथ बयाना कस्बे की कई कॉलोनियों में सघन जांच की गई। डिस्कॉम द्वारा कई उपभोक्ताओं को सीधे तारों पर कटिया जम्पर डालकर और मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम द्वारा मौके पर ही 26 वीसीआर भरकर लोगो को समय रहते जुर्माने की राशि जमा कराने के निर्देश दिए गए। 

प्राप्त जानकारी अनुसार डिस्कॉम अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि तय समय में जुर्माना राशि जमा न कराने पर विद्युत अधिनियम (Electricity Act) के तहत मामला दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डिस्कॉम अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वह अवैध तरीके से बिजली का उपयोग न करें और नियमानुसार वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपभोग करें।