Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: कोटपूतली 3 दिवसीय निःशुल्क अंग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 11/03/2026 11:00:47 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 11/03/2026 11:00:47 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजमार्ग स्थित मोरीजावाला धर्मशाला में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कोटपूतली-बहरोड़ के तत्वाधान में तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर व भारत विकास परिषद

विस्तार

राजस्थान: राजमार्ग स्थित मोरीजावाला धर्मशाला में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कोटपूतली-बहरोड़ के तत्वाधान में तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर व भारत विकास परिषद ईकाई कोटपूतली के संयुक्त सहयोग से विशेष योग्यजनों के लिये 03 दिवसीय निःशुल्क विशाल अंग उपकरण वितरण शिविर का मंगलवार को अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्र गीत के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर 10 से 12 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 09 से सायं 05 बजे तक आयोजित किया जायेगा। शिविर में विशेष योग्यजनों को आवश्यक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं, जिससे उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाया जा सकें। समाज कल्याण अधिकारी विपिन ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन कुल 145 पंजीकरण किये गये। जिनमें कृत्रिम पैर के 27, कृत्रिम हाथ के 04, त्रिपहिया साइकिल के 24, व्हील चेयर के 25, बैसाखियों के 17, वॉकर तथा 45 हीयरिंग एड सहित अन्य उपकरण निःशुल्क वितरित किये गये। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को छड़ी एवं सुनने की मशीन भी उपलब्ध कराई गई। 

भारत विकास परिषद् शाखा कोटपूतली के उमराव लाल वर्मा, डॉ. अशोक गुप्ता, एड. अशोक सुरेलिया, सुभाष शर्मा, अनिल बंसल, शिवप्रकाश शर्मा, हेमंत गुप्ता, नागर मल गुप्ता, रामसिंह यादव, अनिल अग्रवाल आदि ने श्री महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर से पधारे पदाधिकारियों तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर से मदन मोहन शर्मा, लालचंद मोरीजावाला धर्मशाला के व्यवस्थापक, रामौतार मूलचंद चेरिटेबल ट्रस्ट गांधीधाम के प्रतिनिधि विनोद कुमार गोयल, जिला समन्वयक डॉ. वासुदेव गुप्ता, भारत विकास परिषद् ईकाई कोटपूतली के अध्यक्ष राजेश दीवान, सचिव बजरंग लाल शर्मा, डॉ. केएम गुप्ता, प्रेम कुमार गुप्ता, पूर्व चैयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी आदि ने योग्यजन सेवा को सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य बताया। साथ ही षिविर में सहभागिता के लिये उपस्थित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर से पधारे सभी कार्यकर्ताओं तथा भारत विकास परिषद् के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मदन मोहन शर्मा ने महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर द्वारा किये जाने वाले सेवा कार्यों से अवगत कराया। 

जबकि वासुदेव गुप्ता ने भारत विकास परिषद् ईकाई कोटपूतली द्वारा क्षेत्र में समय-समय पर किये जाने सेवा कार्यों की जानकारी दी। विनोद कुमार गोयल ने श्री रामौतार मूलचंद चेरीटेबल ट्रस्ट गांधीधाम द्वारा क्षेत्र में किये जाने वाले सेवा कार्यों एवं सामाजिक सहभागिता पर प्रकाश डाला। समाज कल्याण विभाग के एसएसओ गैंदालाल ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सचिव बजरंग लाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया। जबकि संचालन अरविंद शरण बंसल तथा अरविंद मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित योग्यजन का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें आवश्यकता अनुसार अंग उपकरण वितरण किये। आयोजकों ने क्षेत्र के दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क उपकरण प्राप्त करने तथा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।