-
☰
रास्थानज: कोटपूतली पंच गौरव’ कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में विरारात एवं पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही आर्थिक उन्नति एवं रोजगार के अवसरों में बढोतरी कर प्रदेश के सभी जिलों के सर्वागीण विकास हेतु राज्य में पंच गौरव कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विस्तार
राजस्थान: राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में विरारात एवं पर्यावरण के संरक्षण के साथ ही आर्थिक उन्नति एवं रोजगार के अवसरों में बढोतरी कर प्रदेश के सभी जिलों के सर्वागीण विकास हेतु राज्य में पंच गौरव कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिले की विरासत एवं पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुये पंच गौरव के रूप में एक जिला-एक उत्पाद में ऑटोमोबाईल पार्टस, एक जिला-एक उपज में गाजर, एक जिला-एक वनस्पति में गूगल, एक जिला-एक खेल में कुश्ती, एक जिला-एक पर्यटन स्थल में बैराठ चिन्हित किये गये हैं। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में पंच गौरव कार्यक्रम के लिये प्राप्त बजट से योजना के प्रभावी क्रियान्वयन सहित आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने पंच गौरव के संरक्षण और संवर्धन व प्रचार प्रसार के लिये वन, कृषि, उद्योग, पर्यटन और खेल विभाग को ठोस कार्ययोजना बनाने के लिये निर्देशित कर कहा की पंच गौरव के लिए विस्तृत रोडमैप बनायें। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना में विज्ञापन, उत्सव, प्रचार स्टॉल, कार्यशाला, बुकलेट, पंपलेट पर आवश्यक व्यय की कार्य योजना तैयार हो। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से पंच गौरव योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। बैठक में एडीएम ओमप्रकाश सहारण, एसीईओ हरिओम मीणा, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी अखिल गुप्ता एवं विषम्भर दयाल गुर्जर, संयुक्त निदेशक कृषि लीलाराम जाट, जिला उद्योग अधिकारी भंवरलाल सैनी, एसीएफ तरुण प्रकाश यादव, पर्यटन अलवर से टीना यादव, खेल विभाग से जसवीर सिंह सहित समबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
बिहार: मकान निर्माण स्थल से लोहे की हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद पकड़ा गया चोर
उत्तर प्रदेश: जजनेर में ट्रैक्टर की बैटरी गई चोरी, ग्रामीणों में रोष का माहौल
उत्तर प्रदेश: मय्यत लौट रही पिकअप खाई में पलटी, 12 लोग हुए घायल
राजस्थान: दो बच्चों को कुएं में फेंक कर ट्रेन के आगे कूद गई मां, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित बदमाश घायल, तमंचे और नकदी बरामद
गुजरात: चोरी का गोल्डन मोबाइल हुए बरामद, आरोपी जयेशभाई कुंवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार