-
☰
उत्तर प्रदेश: 16 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गांव सभा शेखपुर के उदउपुर गांव निवासी सीरी राजभर के 16 वर्षीय पुत्र सुधारन राजभर की सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर हत्या कर दी। घटना शेखपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गांव सभा शेखपुर के उदउपुर गांव निवासी सीरी राजभर के 16 वर्षीय पुत्र सुधारन राजभर की सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर हत्या कर दी। घटना शेखपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण घायल अवस्था में सुधारन को लेकर जनपद मऊ के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए। मंगलवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बिना परिजनों की सहमति के जल्दबाजी में पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक सुधारन राजभर चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के बड़े भाई राजू राजभर की घटना के दिन हल्दी थी और 13 मार्च को शुभ विवाह था और बरात पलहीपुर बोगना जाने वाली थी। पुलिस के विरोध में आक्रोशित महिलाओं ने झुलनियां मोड़ पर सड़क पर जाम लगा दिया। लेकिन किसी जनप्रतिनिध ने कहा कि एक आरोपी पकड़ा गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बाकी आरोपी शीघ्र गिरफ्तार होंगे। तब जाकर महिलाओं ने जाम समाप्त किया। आवा गमन 15 मिनट बाधित रहा। लोगों ने बताया कि सुधारन मौत के घाट उतारने वाले मृतक के मित्र बताए जा रहे हैं और वे मोबाईल से धोखा से बुलाए थे. उनके साथ मृतक के गांव का एक साथी भी था जो मार पड़ने पर भाग गया। और अपने घर जाकर छिप गया। मृतक के परिजनों से नहीं बताया।
हरियाणा: विधायक कंवर सिंह यादव ने जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह, गुलाल-फूलों के साथ बढ़ा भाईचारा
बिहार: हिसुआ नगर परिषद में संपत्ति कर छूट योजना 2025 लागू, बकाया पर ब्याज-जुर्माना माफ
बिहार: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
बिहार: जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में करमचक टीम बनी चैंपियन
महाराष्ट्र: शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से लोग परेशान, कार्रवाई की उठी मांग