Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) की विभिन्न विधानसभाओं की मासिक समीक्षा बैठकें संपन्न

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 11/03/2026 10:54:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 11/03/2026 10:54:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) पार्टी की विभिन्न विधानसभाओं की मासिक समीक्षा बैठकें जनपद के अलग-अलग स्थानों पर संपन्न हुईं, जिनमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) पार्टी की विभिन्न विधानसभाओं की मासिक समीक्षा बैठकें जनपद के अलग-अलग स्थानों पर संपन्न हुईं, जिनमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, जनसंपर्क एवं सदस्यता अभियान को तेज करने तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मड़िहान विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक पडरवा ग्राम सभा स्थित अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष हनीफ खान के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष सालिक सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी दिनेश बियार कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच दुखरन सिंह पटेल (मड़िहान विधानसभा अभिभावक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित करते हुए की गई। बैठक का संचालन महेश प्रसाद कोल ने किया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दिनेश बियार ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जनता के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पंचायत चुनाव में जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा, उनकी जीत सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी।
बैठक में सत्य प्रकाश सिंह पटेल, सत्ते सिंह पटेल, इसराइल खान, अभिषेक सिंह, अजहर खान, आलम खान, रजिन्दर कोल, कल्लू कोल, महबूब आलम, हेफाजत हुसैन, बिमल सिंह पटेल, अहमद खान, तेज बहादुर सिंह, करीम खान, राजू, मुनव्वर, मुमताज़, सतेन्द्र कोल, धनंजय पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मझवां विधानसभा की मासिक बैठक मोहनपुर सिंचाई डाक बंगला पर विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल उपस्थित रहे।

बैठक में आनंद कुमार तिवारी (उपाध्यक्ष), शंभूनाथ गुप्ता (विधानसभा सचिव), हीरामणि पाल (किसान मोर्चा विधानसभा सचिव), विशाल प्रजापति (जोन अध्यक्ष पड़री), मनोज कुमार मौर्य (बूथ अध्यक्ष पहाड़ी), जगदीश प्रजापति (सेक्टर महुआरी), दयाराम पाल (बूथ अध्यक्ष), रविंद्र कुमार, वीरेंद्र (सेक्टर अध्यक्ष पड़री), रमेश मौर्य (जोन उपाध्यक्ष बरकछा), हरिशंकर तिवारी, रामशरण पाल (बूथ अध्यक्ष), जयप्रकाश मौर्य (सेक्टर अध्यक्ष बरकछा), विद्यासागर गौतम (बूथ अध्यक्ष), बच्चे लाल भारती (सेक्टर अध्यक्ष), अभय राज प्रजापति (बूथ अध्यक्ष), अंकित मौर्य (सेक्टर अध्यक्ष कोटवा), अमित सिंह (सेक्टर प्रभारी), विनोद कुमार, राहुल ओझा, गौरव दुबे, सिराज कुमार पाल, धीरज शर्मा, महेंद्र सिंह पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक सुंदरघाट घंटाघर के पास नगर विधानसभा अभिभावक श्रीमती नमिता केसरवानी के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर विधानसभा उपाध्यक्ष चंद्र केसरवानी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद उपस्थित रहे।


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल, जिला सचिव कुलदीप पटेल, महिला मंच की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रेणु भारती, श्रीमती पिंकी सिंह, नगर विधानसभा सचिव श्रीमती प्रियदर्शिनी, विधानसभा उपाध्यक्ष रमाकांत कसेरा, जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरवानी, जोन अध्यक्ष अर्जुन सोनकर, श्रीमती शांति विश्वकर्मा, नगर महासचिव दीपक पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। छानबे विधानसभा की मासिक बैठक छानबे विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल ने की। मुख्य अतिथि छानबे विधायक श्रीमती रिकी कोल तथा विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं विधानसभा प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा तथा राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डॉ. एस.पी. पटेल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी शशी पटेल ने किया। इस दौरान छात्र मंच के प्रदेश सचिव दिलीप पटेल, जोन अध्यक्ष अखिलेश बिंद, जोन अध्यक्ष जनार्दन कोल, शिव नारायण पटेल, कंचन,  उर्मिला,  प्रभा, बाबूलाल धैकार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनार विधानसभा की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन तेंदुआ डाक बंगला मंदिर के समीप नारायणपुर में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया।