Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान से मचा हड़कंप 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 11/03/2026 10:56:06 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 11/03/2026 10:56:06 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कस्बे के पुलिस थाने के निकट स्थित उप डाक घर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ई-मेल जयपुर स्थित सीआईडी मुख्यालय को आया था।

विस्तार

राजस्थान: कस्बे के पुलिस थाने के निकट स्थित उप डाक घर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ई-मेल जयपुर स्थित सीआईडी मुख्यालय को आया था। जिसमें कोटपूतली के उप डाक घर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केन्द्र को साईनाईड बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पासपोर्ट अधिकारी विष्णु यादव के अनुसार ई-मेल में अल बदर के नेटवर्क का जिक्र था, जो कि पाकिस्तान से आया था। ई-मेल देखते ही कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुये सभी स्टॉफ एवं वहां मौजूद ग्राहकों को बाहर निकलवा दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। इस दौरान पासपोर्ट कार्यालय के पुरे परिसर की मेटल डिटेक्टर से सघन तलाषी ली गई। साथ ही हर संदिग्ध चीज को जांचा गया, ई-मेल में दक्षिण भारत के 02 हजार करोड़ रूपये के ड्रग्स मामले का भी जिक्र था। ई-मेल से पुलिस मुख्यालय से लेकर कोटपूतली तक सनसनी फैल गई। 

जिसमें राजस्थान के सभी पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कोटपूतली पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम हरकत में आई। तुरन्त ही भारी मात्रा में पुलिस जाप्ता थाने के निकट स्थित पासपोर्ट कार्यालय में जमा हो गया। डीएसपी राजेन्द्र कुमार बुरड़क, एसएचओ राजेष शर्मा व जिला विशेष शाखा के एसआई कश्मीर सिंह समेत भारी पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया। जिसके तुरन्त बाद पुरे परिसर को खाली करवा दिया गया। जिससे वहां कार्यरत कर्मचारियों समेत आमजन में सनसनी फैल गई। इस दौरान मेटल डिटेक्टर सहित अन्य आधुनिक उपकरणों के साथ बिल्डिंग के प्रत्येक कोने समेत छतों, अलमारियों व फाईलों के ढ़ेर सहित अन्य स्थानों को खंगाला गया। वहीं बाहर खड़े वाहनों की भी तलाषी ली गई। ताकि हर संदिग्ध वस्तु की जांच की जा सकें। दरअसल उक्त ई-मेल में किसी साधारण नहीं बल्कि साईनाईड बम का जिक्र था, ई-मेल में दक्षिण भारत के कोयंबटुर में संचालित अल बदर नेटवर्क का जिक्र किया था। जो कि मद्रास टाईगर्स के हवाले से किसी एलेक्स पॉल मेनन द्वारा भेजा गया था। ई-मेल में यह भी कहा गया था कि 02 हजार करोड़ रूपये के अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट में डीएमके नेता जाफर सादिक की गिरफ्तारी महज एक दिखावा हैं। 

जिससे मामला महज एक मजाक या कोरी धमकी नहीं बल्कि कोई गहरी साजिश प्रतीत होता हैं। उक्त घटनाक्रम से कोटपूतली में घण्टों तक सनसनी फैली रही। दूरदराज से अपना पासपोर्ट बनवाने आये व पोस्ट ऑफिस में रोजमर्रा के कार्यो के लिये आये आमजन को बैरंग वापस लौटना पड़ा। मौके पर लगे पुलिस जाप्ते ने लोगों को अगले दिन आने की बात कही। घण्टों की कड़ी मषक्कत व सघन तलाषी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु परिसर में नहीं मिली। फिलहाल जयपुर सीआईडी समेत स्थानीय पुलिस की स्पेषल टीम पुरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की बारीकी से जांच कर रही हैं और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है और तकनीकी टीम की मदद से संदेश की लोकेशन और स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है। ईलाके में ऐहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।