-
☰
उत्तर प्रदेश: गोआश्रय स्थलों की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों का वेतन रोका
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक राईफल क्लब सभागार, गाजीपुर में आयोजित की गयी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक राईफल क्लब सभागार, गाजीपुर में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी सदर को कार्य में लापरवाही पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संतोषजनक स्पष्ट्रीकरण का जबाब देने तक वेतन वाधित करने का सम्बन्धित को निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गयी जिसमे जनपद की प्रगति अत्यंत कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलाकर आगामी एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को विकास भवन में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों की सत्त निगरानी करने के निर्देश दिये गए। बैठक में सन्तोष कुमार वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी, दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक, डा० अरविन्द कुमार शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा० राकेश कुमार गौतम, नोडल अधिकारी, गोशाला, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।
हरियाणा: विधायक कंवर सिंह यादव ने जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह, गुलाल-फूलों के साथ बढ़ा भाईचारा
बिहार: हिसुआ नगर परिषद में संपत्ति कर छूट योजना 2025 लागू, बकाया पर ब्याज-जुर्माना माफ
बिहार: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
बिहार: जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में करमचक टीम बनी चैंपियन
महाराष्ट्र: शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से लोग परेशान, कार्रवाई की उठी मांग