-
☰
बिहार: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कौआकोल पूर्वी एवं पश्चिमी मण्डल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्र
विस्तार
बिहार: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कौआकोल पूर्वी एवं पश्चिमी मण्डल में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि महाअभियान का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक रूप से सक्षम,वैचारिक रूप से सशक्त और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान संगठन की शक्ति बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को विकसित भारत/राज्य के लक्ष्य के लिए तैयार करने में मदद करेगा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा वैचारिक अधिष्ठान पर आधारित पार्टी है। पार्टी के विचारों,पंच निष्ठाओं और केंद्र-राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने आगामी प्रशिक्षण महाअभियान की मंडल और बूथ स्तरीय कार्ययोजना की भी जानकारी दी। मौके पर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अंकित विश्वकर्मा,पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष मुकुल कुमार सिंह,शैलेंद्र शर्मा,कुंदन कुमार,निवास,प्रभाकर,संदीप कुमार,उपेंद्र चंद्रवंशी,नीतू गुप्ता,ज्योति सिंह,अजीत वर्मा,अनंत बरनवाल आदि मौजूद थे।
बिहार: मकान निर्माण स्थल से लोहे की हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद पकड़ा गया चोर
उत्तर प्रदेश: जजनेर में ट्रैक्टर की बैटरी गई चोरी, ग्रामीणों में रोष का माहौल
उत्तर प्रदेश: मय्यत लौट रही पिकअप खाई में पलटी, 12 लोग हुए घायल
राजस्थान: दो बच्चों को कुएं में फेंक कर ट्रेन के आगे कूद गई मां, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित बदमाश घायल, तमंचे और नकदी बरामद
गुजरात: चोरी का गोल्डन मोबाइल हुए बरामद, आरोपी जयेशभाई कुंवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार