-
☰
उत्तर प्रदेश: गैस किल्लत की अफवाहों के बीच एसडीएम का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर नोटिस
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बहराइच में गैस किल्लत की अफवाहों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पयागपुर एसडीएम ने गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। जांच के दौरान कुछ अनियमितताएं मिलने पर एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बहराइच में गैस किल्लत की अफवाहों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पयागपुर एसडीएम ने गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। जांच के दौरान कुछ अनियमितताएं मिलने पर एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वीओ मामला बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र का है। मंगलवार को एसडीएम पयागपुर अश्वनी कुमार पांडे ने विकास गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एआरओ और सप्लाई इंस्पेक्टर ललित पाठक भी मौजूद रहे। एसडीएम अश्वनी कुमार पांडे ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कहीं भी किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति गैस की कालाबाजारी करता है या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि आम जनता की रसोई प्रभावित न हो, इसके लिए गैस आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। जांच के दौरान स्टॉक से संबंधित कुछ अनियमितताएं सामने आने पर एसडीएम ने एजेंसी संचालक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
हरियाणा: विधायक कंवर सिंह यादव ने जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश: ततारपुर में भव्य होली मिलन समारोह, गुलाल-फूलों के साथ बढ़ा भाईचारा
बिहार: हिसुआ नगर परिषद में संपत्ति कर छूट योजना 2025 लागू, बकाया पर ब्याज-जुर्माना माफ
बिहार: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण
बिहार: जेपीएन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में करमचक टीम बनी चैंपियन
महाराष्ट्र: शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से लोग परेशान, कार्रवाई की उठी मांग