-
☰
राजस्थान: विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने उपजिला अस्पताल में आधुनिक एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: 20/01/2026, विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने आज मंगलवार को उपजिला चिकित्सालय परिसर में विधायक मद से स्वीकृत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विस्तार
राजस्थान: 20/01/2026, विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने आज मंगलवार को उपजिला चिकित्सालय परिसर में विधायक मद से स्वीकृत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडल महामंत्री गजेंद्र बाघमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। फतेह लाल चंडालिया उप जिला चिकित्सालय में नवीन प्रयोगशाला भवन के पास आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री जीनगर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं समग्र विकास के लिए वे हमेशा कटिबद्ध एवं तत्पर रहेंगे।उन्होंने एंबुलेंस चालक को मुह मीठा कराकर एवं ऊपरना ओढ़ाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया। एंबुलेंस का पूजन पंडित राजू व्यास जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। विधायक ने नवीन प्रयोगशाला भवन का निरीक्षण भी किया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, जीएसएस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, अकील शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शम्भू बागड़ा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, आशीष काबरा ,भगीरथ चंदेल, आशीष सोनी, प्रतीक वैष्णव, गौरव दाधीच, दिनेश सोनी, नारायण सुथार, गिरिराज वैष्णव, अशोक शर्मा,नारायण माली, शिव लाल सेन, मुकेश सिरोया, हेमंत सिरोया मनीष बारेगामा, भरत वैष्णव,भेरू लाल माली, मनोज आचार्य,राकेश आचार्य, भगवती आचार्य,नारायण सुथार,अभिषेक दुग्गड,अभिनव दुग्गड़, दीपक चंडालिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण एवं चिकित्सा विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
उत्तर प्रदेश: खाना बनाने को लेकर पत्नी ने कटी पति की जुब्नान, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश: बीएलओ ड्यूटी के दौरान महिला शिक्षिका से अभद्रता, जान से मारने की धमकी का मामला
उत्तराखंड: विष्णु लोक कॉलोनी में मकर संक्रांति उत्सव: सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश
बिहार: कौआकोल में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार
बिहार: मिड-डे-मील में लापरवाही पर भड़के अभिभावक, DEO का सख्त रुख दोषियों पर गिरेगी गाज
बिहार: 21 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा