-
☰
राजस्थान: अजमेर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, IPL सट्टेबाजी में 5 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: मन् हर्ष वर्धन अग्रवाला (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा शहर अजमेर के समस्त थानाधिकारीयो को गैमिंग एप्प पर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले, जुए व सट्टे की खाईवाल करने वाले व खेलने वालो,
विस्तार
राजस्थान: मन् हर्ष वर्धन अग्रवाला (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा शहर अजमेर के समस्त थानाधिकारीयो को गैमिंग एप्प पर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले, जुए व सट्टे की खाईवाल करने वाले व खेलने वालो, अवैध मादक पदार्थ व अवैध गतिविधियो में संलिप्त लोगो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने बाबत् निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में जनाना रोड पर स्थित श्रीवाटिका, अरावली अपार्टमेन्ट प्रथम, द्वितीय व अन्य सोसायटियो में संदिग्ध गतिविधियो में संलिप्त लोगो के रहने की सूचना प्राप्त हुई जिनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु श्री हिमांशु जांगिड, अतिरिक्त पुलिस लिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर के सुपरवीजन, श्री शिवम जोशी, आरपीएस, पुलिस उप-अधीक्षक, वृत उत्तर नगर अजमेर के निर्देशन व श्री अरविन्द सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कृष्णगंज, श्री अनिल देव कल्ला, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली, श्री शम्भू सिंह, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सिविल लाईन अजमेर, प्रभारी जिला स्पेशल टीम, प्रभारी साईबर सेल मय टीम, कालिका पेट्रोलिंग व रिजर्व पुलिस लाईन अजमेर के जाप्ते की एक संयुक्त 100 लोगो की विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम के सदस्यो द्वारा श्रीवाटिका, अरावली अपार्टमेन्ट-प्रथम आदि की चैकिंग के दौरान ही गठित विशेष टीम के सदस्यो को अरावली अपार्टमेन्ट में रेड्डी अन्ना गैमिंग साईट पर गैम व आईपीएल क्रिकेट मैच मे जुए एवं सट्टे खेलने वाले व खाईवाल/बुक्की के बारे में सूचना प्राप्त हुई जिस पर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुये फ्लेट नं० ए-308 अरावली अपार्टमेन्ट को चैक किया तो 05 संदिग्ध व्यक्ति मिले जिनको चैक करने पर उक्त संदिग्धो से 04 लेपटॉप, 18 मोबाईल फोन व अन्य सामान मिला जिनको चैक करने व पूछताछ करने पर उक्त आरोपीगण द्वारा रेड्डी अन्ना गैमिंग साईट पर गैम व क्रिकेट सट्टे के भाव उक्त सटोरी अपने बडे सटोरियो से जरिये फोन लाईन लेकर तथा ऑनलाईन (इन्टरनेट) के जरिये उनसे सम्पर्क में रहकर विभिन्न मोबाईल फोनो में फर्जी दस्तावेजो के आधार पर प्राप्त सीमो का व लेपटॉप का उपयोग कर लोगो के साथ छल व धोखाधडी करके स्वयं को फायदा उठाने के लिये क्रिकेट मैच के उपर सट्टे की खाईवाली करना व जुआ खेलना सामने आना पाया जाने पर 05 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान से आरोपीगण द्वारा प्रतिदिन करीबन 20-22 लाख रूपये के हार-जीत का दांव लगाना व अब तक करोडो रूपये का लेन-देन होना सामने आया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में बी.एन.एस. व आईटी एक्ट की धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपीगण का 03 दिवस का पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपीगणो को सट्टा खेलने के लिये फलेट उपलब्ध करवाने वाले राजेन्द्र साहू के विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी। उक्त घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियो के बारे में साक्ष्य संकलित कर अग्रिम कार्यवाही जारी है। मुलजिम का विवरण योगेश कुमार सैनी पुत्र श्री रतन लाल माली उम्र 20 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास, देराजसर तहसील व पुलिस थाना सरदारशहर जिला चुरू चुरू पंकज कुमार सैनी पुत्र श्री सुशील कुमार माली उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं0-29, वाल्मीकि रोड, शास्त्री नगर रतनगढ पुलिस थाना रतनगढ जिला चुरू लोकेश अग्रवाल पुत्र श्री घनश्याम चन्द्र अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी वाल्मीकि रोड, शास्त्री नगर, रतनगढ पुलिस थाना रतनगढ जिला चुरू बरामदगी आरोपीगण के कब्जे से रकम जुआ कुल राशी 3400 रुपये, 52 ताश पती, 04 लेपटॉप, 18 मोबाईल हैण्डसेट, 05 लेपटॉप चार्जर, 05 मोबाईल चार्जर, 04 बैंक डायरिया, 02 एटीएम कार्ड, 09 विभिन्न कम्पनियो की मोबाईल नम्बर सिमे, 01 एयरटेल फाईबर सेटअप बॉक्स, 01 एक्सटेन्स बिजली बोर्ड व 01 नोट बुक अरविन्द सिंह, पु.नि. यानाधिकारी थाना कृष्णगंज अजमेर मय टीम। शम्भू सिंह, पु.नि./ थानाधिकारी थाना सिविल लाईन मय टीम। अनिल देव कल्ला, पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली मय टीम। नरेन्द्र सिंह, एएसआई मय टीम, थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर अजमेर।
सुधीर चौहान पुत्र श्री राजेश कुमार चौहान उम्र 27 साल निवासी कसारा चौहान बस्ती, बस्ती, दुर्गा मन्दिर के पास, के पास, ग्राम व पोस्ट कसारा तहसील मऊ पुलिस थाना कोपागंज जिला मऊ, उत्तरप्रदेश राहुल कम्मा पुत्र श्री सुरेन्द्र माली उम्र 20 साल निवासी अर्जुन क्लब रोड, डागा बिल्डिंग वाली लगी, सरदारशहर पुलिस थाना सरदारशहर जिला
गिरफतारी मे सम्मलित टीम का विवरण
शंकर सिंह रावत, प्रभारी जिला स्पेशल मय टीम। प्रवीण, एएसआई प्रभारी साईबर सेल मय टीम। समस्त कांलिका पेट्रोलिग टीम। रिजर्व पुलिस लाईन का जाप्ता ।
मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर
उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का भव्य समापन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान