-
☰
राजस्थान: संतोष कंवर बनी महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष, दो को बनाया प्रदेश सचिव
- Photo by :
संक्षेप
राजस्थान: जालौर महिला कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के पद पर आहोर प्रधान संतोष कंवर की नियुक्ति की गई। महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने जारी की सूची में जालौर जिला अध्यक्ष के पद पर संतोष कंवर चांदराई को नियुक्त किया है।
विस्तार
राजस्थान: जालौर महिला कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के पद पर आहोर प्रधान संतोष कंवर की नियुक्ति की गई। महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने जारी की सूची में जालौर जिला अध्यक्ष के पद पर संतोष कंवर चांदराई को नियुक्त किया है। वही प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है,जिसमें जालौर जिले से दो महिलाओं को मौका मिला है। जिसमें सचिव पद पर कामिनी शर्मा व गीताश्री की नियुक्ति की गई है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनी आहोर प्रधान संतोष कंवर के ससुर ऊमसिंह राठौड़ चांदराई भीनमाल से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं कांग्रेस लोकसभा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में राठौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं।संतोष कंवर कांग्रेस नेता ऊमसिंह राठौड़ की पुत्रवधू है।और आहोर में हुए पंचायतीराज चुनाव में प्रधान पद के लिए महिला के लिए रिजर्व सीट पर प्रधान पद पर जीत दर्ज कर प्रधान बनी। सारिका सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बदलाव की थी संभावना:
प्रदेश कांग्रेस पद पर सारिका सिंह की नियुक्ति के बाद जिलों में भी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर बदलाव की चर्चा तेज हुई। पिछले दिनों से जालौर जिलाध्यक्ष के पद पर भी कई दावेदार थे।जिसमें वर्तमान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शोभा शुंदेशा एक बार फिर से इस पद पर अपनी दावेदारी मजबूत करने लगी थी। शुन्देशा पिछले लंबे समय से निष्क्रिय थी।हालांकि इसके पीछे पारिवारिक परिस्थिति एक वजह थी।
राजस्थान: दिवाली के बाद अब इस त्यौहार का लोग बेसब्री से कर रहे इंतजार, एक नवंबर को है यह खास दिन
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जिले में पुवायां कस्बा में डीएपी खाद से किसान हुए परेशान
उत्तर प्रदेश: एसपी व एडीएम द्वारा अमहट घाट पर की जा रही तैयारियों का हुआ निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ बदमाश को पकड़ा, शीशगढ़ में वारदात की फिराक में था आरोपी
उत्तर प्रदेश: बगैर सूचना ग्राम चौपाल से नदारद मिले दो पंचायत सचिव और एक पंचायत सहायक