Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम में पौधरोपण कर जल संरक्षण व स्वच्छता का लिया गया संकल्प

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Rajesh Sharma , Date: 17/06/2025 12:11:33 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Rajesh Sharma ,
  • Date:
  • 17/06/2025 12:11:33 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को फुलियां कलां  उपखंड क्षेत्र के ग्राम ईटडियां में सरोवर की पूजा अर्चना व श्रमदान किया। वंदे गंगा जल संरक्षण-जन 

विस्तार

राजस्थान: मां के नाम अभियान के तहत सोमवार को फुलियां कलां  उपखंड क्षेत्र के ग्राम ईटडियां में सरोवर की पूजा अर्चना व श्रमदान किया। वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान व वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत ईटड़िया स्थित अमृत सरोवर श्री कालका माताजी के धर्माउ तालाब के घाट पर विधायक लालाराम बैरवा के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।पंडित कजोड़ मल पारीक द्वारा मंत्रोच्चारण से पूजन कर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत तालाब की पाल पर पौधरोपण किया गया। वहीं शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने सरोवर व पीपल का पूजन कर वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। 

विधायक बैरवा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का महत्व बताते हुए जल संरक्षण व पौधे लगाने की शपथ दिलाई। इस दौरान शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, फुलियां कलां उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल, फुलियां कलां तहसीलदार अनिल चौधरी, शाहपुरा विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र स्वर्णकार, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक शिवराज टेलर, ईटड़िया ग्राम पंचायत प्रशासक महादेव गुर्जर, जेटीओ लोकेश प्रजापत, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयलाल सीरोठा, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज माली, मंडल उपाध्यक्ष श्याम नाथ योगी, ऐसी मोर्चा अध्यक्ष भेरुलाल नायक, अरवड पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि रामलाल गुर्जर, भाजपा नेता भवानी शंकर माली, ऐरी लाल दरोगा, हेमराज गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, नानू गुर्जर,अमरचंद गुर्जर, अरविंद प्रजापत, कैलाश वैष्णव, रामस्वरूप गुर्जर, रतन लाल जांगिड़ सहित क्षेत्र की देवतुल्य जनता उपस्थित रही।
 


Featured News