Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के लौटाए ₹10 हजार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 01:18:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 01:18:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी के पीड़ित को ₹10,000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर सेल थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठगी के पीड़ित को ₹10,000 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण : वादी श्री बनरासी गुप्ता पुत्र स्व. रामअवध गुप्ता निवासी ग्राम एकमा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर ने दिनांक 08.05.2026 को साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) के माध्यम से कूटरचित एवं अवैध फिंगरप्रिंट का प्रयोग कर उनके बैंक खाते से ₹10,000 की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली । शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई । पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप पीड़ित के ₹10,000 उसके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।

साइबर सेल टीम : प्रभारी निरीक्षक श्री जयप्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी रविकान्त कुशवाहा, महिला आरक्षी शिवांगी सिंह, रि0आ0 अनुज शुक्ला, रि0आ0 ऋतिक वर्मा।

जनसामान्य से अपील : किसी भी अनजान कॉल, लिंक, OTP, QR कोड अथवा ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। यदि आप साइबर ठगी के शिकार हो जाएं तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपकी धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

Related News

राजस्थान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग में हुई बैठक, 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय

राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री

उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Featured News