Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनता के खोये हुए 102 अदद मोबाइल फोन (25 लाख रुपये) को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द

उत्तर प्रदेश: जनता के खोये हुए 102 अदद मोबाइल फोन (25 लाख रु

उत्तर प्रदेश: जनता के खोये हुए 102 अदद मोबाइल फोन (25 लाख रुपये) को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द - Photo by : NCR Samachar

उत्तर प्रदेश  Published by: Suresh Chand Sharma , Date: 10/11/2023 01:06:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suresh Chand Sharma ,
  • Date:
  • 10/11/2023 01:06:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में सर्विलांस सेल की टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए जनपदीय, गैरजनपदीय व गैर प्रान्तो से कुल 102 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई, बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल क़ीमत लगभग  25,00,000/- रुपये (25 लाख रुपये) है। बरामद मोबाइल सेटों को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आज दिनांक 09.11.2023 को पुलिस कार्यालय के सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।

कुल बरामदगीः-
102 अदद विभिन्न कम्पनियों  के मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमत लगभग- 25,00,000/ रुपये (25 लाख रुपये)

बरामद मोबाइल फोन का विवरणः-
 क्र.सं.    कम्पनी                   संख्या
1.     VIVO                          31
2.    REALME                    23
3.    REDMI                       22
4.    OPPO                          09
6.    INFINIX                     05
5.    SAMSUNG                04
7.    TECNO                       03
8.    POCO                          02
9.    HUAWEI                    02
10.          MICROMAX              01
TOTAL                            102

बरामद करने वाली टीमः-
1-उ0नि0 श्री शरद भारती सर्विलांस प्रभारी जनपद कुशीनगर।
2-कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर ।
3-कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर।
4 मुख्य आरक्षी आतिश कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर ।
5- मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर।
6-आरक्षी राहुल कुमार यादव सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर ।
7- आरक्षी रणवीर सिंह प्रियदर्शी सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर ।

 सोशल मीडिया सेल 
  जनपद कुशीनगर

 


Featured News