Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सघन वाहन जांच अभियान में 23 वाहनों का चालान, 14 वाहनों से हटाई गई अवैध ब्लैक फिल्म

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 09/06/2026 10:26:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 09/06/2026 10:26:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर के बैंक मुहल्ला क्षेत्र में सोमवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म हटाई गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 23 वाहनों का चालान किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर के बैंक मुहल्ला क्षेत्र में सोमवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म हटाई गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 23 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इधर से गुजरने वाले वाहनों की गहन जांच की। इस दौरानकारों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म की जांच की गई और नियमों के विपरीत पाई गई 14 वाहनों की ब्लैक फिल्म चेतावनी देकर मौके पर ही हटवाई गई। इसके अलावा बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों तथा एक बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे तीन बाइक चालकों का चालान बिना हेलमेट के लिए तथा तीन अन्य वाहनों का चालान तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने के आरोप में किया।

 कुल मिलाकर विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में 23 वाहनों का चालान किया गया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आती है, बल्कि लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहता है। कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपने वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म न लगाने और निर्धारित मानकों का पालन करने की सलाह दी।

Related News

उत्तर प्रदेश: धुआं रहित लकड़ी चूल्हा बना आकर्षण, कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी देने वाले चूल्हे की बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी के सरेंडर की सूचना पर कोर्ट परिसर बना छावनी

 मध्य प्रदेश: मुख्य मार्ग पर खड़े अनाधिकृत भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 9 ट्रकों पर लगाया जुर्माना

राजस्थान: रास्ता खोलो अभियान के तहत नागौर में हटाया अतिक्रमण, ढींगसरा-टांकला सड़क निर्माण का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुई संपन्न


Featured News