-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रमाण-पत्र के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, इंटर कॉलेज की जांच शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले के बेलहर विकासखंड स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बौरव्यास एक बार फिर विवादों में आ गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले के बेलहर विकासखंड स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बौरव्यास एक बार फिर विवादों में आ गया है। विद्यालय प्रबंधन पर शासन के आदेशों की अनदेखी करते हुए विद्यार्थियों से ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी), अंकपत्र और चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। शिकायतकर्ता राममिलन, निवासी ग्राम बौरव्यास, थाना धर्मसिंहवा, ने विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि छात्रों से प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कोविड-19 महामारी के दौरान कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों को मिलने वाली मिड-डे मील (एमडीएम) डीबीटी की धनराशि के वितरण में भी अनियमितताएं बरती गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "यदि विद्यालय के जिम्मेदारों द्वारा इस प्रकार की अनियमितता की जा रही है तो यह पूरी तरह गलत है। विद्यार्थियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।" वहीं खंड शिक्षा अधिकारी, बेलहर, अनीता तिवारी ने बताया कि शिकायत उन्हें प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा, "मामला गंभीर है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी। मैं स्वयं विद्यालय जाकर पूरे प्रकरण की जांच करूंगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना है। वहीं अभिभावकों और विद्यार्थियों को भी जांच।
राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
