Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग की शिकायत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/08/2026 09:59:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/08/2026 09:59:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम युवती ने एक युवक पर करीब छह वर्षों तक शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी से मुकरने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम युवती ने एक युवक पर करीब छह वर्षों तक शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी से मुकरने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे आठ लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक, बारादरी के जगतपुर निवासी मोहित कुमार कन्नौजिया उसे लंबे समय से शादी का भरोसा देता रहा। युवती का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ कई बार संबंध बनाए गए और निजी फोटो-वीडियो भी बना लिए गए। आरोप है कि पांच अप्रैल की रात आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर दिया। शिकायत करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने और उसे व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़िता का कहना है कि 13 जुलाई 2026 को शादी को लेकर कचहरी में नोटरी समझौतानामा भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी शादी से पीछे हट गया। युवती ने करीब दो लाख रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कराने का भी आरोप लगाया है। अब फोटो-वीडियो डिलीट करने के नाम पर आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोपी के परिवार के कुछ सदस्यों पर भी साथ देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।  शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।