-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी का बरेली दौरा: राधेश्याम स्मृति भवन का लोकार्पण, नेत्र परीक्षण वाहन को दिखाई हरी झंडी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज बरेली मुख्यमंत्री योगी ने बरेली को दी कई सौगातें, पंडित राधेश्याम स्मृति भवन का किया लोकार्पण, नेत्र परीक्षण वाहन को दिखाई हरी झंडी बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने बरेली दौरे के दौरान शहर को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज बरेली मुख्यमंत्री योगी ने बरेली को दी कई सौगातें, पंडित राधेश्याम स्मृति भवन का किया लोकार्पण, नेत्र परीक्षण वाहन को दिखाई हरी झंडी बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने बरेली दौरे के दौरान शहर को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने पुलिस लाइन से सीधे जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंचकर प्रख्यात कथावाचक एवं 'राधेश्याम रामायण' के रचयिता पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना से निर्मित जीआईसी ऑडिटोरियम का नाम बदलकर 'पंडित राधेश्याम स्मृति भवन' घोषित किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित राधेश्याम का साहित्य और लोकनाट्य के क्षेत्र में योगदान सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित राधेश्याम के परिवार के नौ सदस्यों से भी मुलाकात की। उनकी पौत्री शारदा भार्गव ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। दीप चैरिटेबल ट्रस्ट के नेत्र परीक्षण अभियान के मोबाइल वाहन को दिखाई हरी झंडी देर से पहुंचे ईशान को नहीं मिला प्रवेश कार्यक्रम के दौरान एक रोचक घटनाक्रम भी सामने आया। दिवंगत विधायक श्याम बिहारी के पुत्र ईशान जब कार्यक्रम शुरू होने के बाद जीआईसी ऑडिटोरियम पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। उन्होंने अपना परिचय भी दिया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने वीवीआईपी प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रवेश देने से इनकार कर दिया। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं, विकास कार्यों तथा कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बरेली में उनका कुल प्रवास लगभग साढ़े तीन घंटे का रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नेत्र परीक्षण अभियान का भी शुभारंभ किया और अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बिथरी चैनपुर विधानसभा से विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा तथा ट्रस्ट की मुख्य संरक्षक डॉ. दीपशिखा जोशी उपस्थित रहीं। ट्रस्ट के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा और चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य उन लोगों तक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से नियमित जांच और चश्मा नहीं बनवा पाते। नगर निगम के वाहनों को भी किया रवाना मुख्यमंत्री ने नगर निगम के विभिन्न सेवा वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से शहर में जनसेवा और नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
