Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने ₹569 करोड़ की 66 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Bharat Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 01:10:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Bharat Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 01:10:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत उत्तर प्रदेश तहसील बीसलपुर ग्राम पतरासा,कुम्वरपुर में आगमन हुआ और लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। और उन्होंने जनपद  पीलीभीत को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कहा ₹569 करोड़

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत उत्तर प्रदेश तहसील बीसलपुर ग्राम पतरासा,कुम्वरपुर में आगमन हुआ और लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। और उन्होंने जनपद  पीलीभीत को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कहा ₹569 करोड़ से अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास के दिशा में एक   महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूवी पाकिस्तान ,

( वर्तमान बांग्लादेश) से आए हुए विस्थापित परिवारों को भूमि एवं नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानजनक पहचान और अधिकार प्रदान किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया । अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सब का साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। जैसे जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य , सांसद जी जतिन प्रसाद, स्वामी प्रवक्तानंद।