Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Ishwar Kumar Sah , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 11:36:41 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Ishwar Kumar Sah ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:36:41 am
Share:

संक्षेप

बिहार: सहरसा जिले के चैनपुर स्थित गजराज भवन में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के अस्पताल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

विस्तार

बिहार: सहरसा जिले के चैनपुर स्थित गजराज भवन में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के अस्पताल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। वहीं पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोग के लक्षणों को नहीं, बल्कि बीमारी के मूल कारण पर उपचार करने का प्रयास करता है  उन्होंने बताया कि अस्पताल शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को डायबिटीज, हृदय रोग, लीवर रोग, किडनी रोग, उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), जोड़ों के दर्द तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों के उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। उद्घाटन समारोह में अमरेश ठाकुर, डॉ. नवनीत भारद्वाज, युवा नेता सोहन झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Featured News