-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री एवं जनपद बलरामपुर के प्रभारी मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाया जाए। कवच परियोजना: 50 छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात समीक्षा बैठक के दौरान 'कवच परियोजना' के अंतर्गत रोजा संस्थान के सहयोग से जनपद की 50 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि साइकिल वितरण का उद्देश्य बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना एवं बेटियों को सशक्त बनाना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के विद्यालय पहुंचकर अपना भविष्य गढ़ सकें। जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से किया संवाद जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र एवं वार्डों में जाकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधा संवाद कर इलाज एवं सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री जी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। कलवारी में आंगनबाड़ी और स्कूल का हाल जाना ग्राम पंचायत कलवारी में प्रभारी मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों को स्वयं अन्नप्राशन कराया तथा लाभार्थी महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की। विद्यालय में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति एवं नामांकन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाएं। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने ₹569 करोड़ की 66 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र
