Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: ऑटो-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, शवों की पहचान में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 10:14:03 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Avay Kumar Ranjan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 10:14:03 am
Share:

संक्षेप

बिहार:  वारिसलीगंज-बरबीघा एसएच 83 पथ में थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार आटो की सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। फलतः  बाइक पर सवार दो युवक की गंभीर रूप से जख्मी हो गए,

विस्तार

बिहार:  वारिसलीगंज-बरबीघा एसएच 83 पथ में थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ गांव के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार आटो की सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। फलतः  बाइक पर सवार दो युवक की गंभीर रूप से जख्मी हो गए, सूचना बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस वाहन से दोनो जख्मियों को इलाज के लिए स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां जांचोरांत चिकित्सकों ने दोनो जख्मी युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनो युवक की उम्र 25/28 वर्ष के करीब है। बाद में पुलिस ने दोनो युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। संवाद प्रेषण तक शवो की पहचान नहीं हुई है।बता दें कि वारिसलीगंज-बरबीघा एसएच 83 पथ स्थित नेवाजगढ़ गांव के पास शाहपुर की तरफ से आ रही एक बाइक की सीधी टक्कर सामने से आ रही आटो से गई।

 फलस्वरूप बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी होकर लहुलुहान सड़क पर गिर गए। जबकि मौका पाते ही आटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगो के  अनुसार करीब आधा घंटा तक दोनों युवक सड़क पर तड़पते रहे। इस बीच किसी ने एंबुलेंस और 112 को सूचना दी। सूचना बाद पहुंची पुलिस दोनों गंभीर रूप से जख्मी युवक को सीएचसी लाया। जहां चिकित्सक ने जांचोरांत मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे दोनों शवो की पहचान के लिए पाकेट सर्च किया गया। लेकिन दोनों के पाकेट में किसी प्रकार का पहचान पत्र या मोबाइल आदि नहीं मिला। जिस कारण संवाद प्रेषण तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि दोनों युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त आटो और बाइक पुलिस द्वारा जब्त कर थाना लाया गया। बाइक का रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 27 डब्लू 6255 है।

Related News

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में व्यापारी कल्याण दिवस पर शीर्ष करदाताओं का सम्मान, भामाशाह के योगदान को किया गया याद

बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल

हरियाणा: आरपीएस स्कूल के एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर में ‘मिनी भारत’ की दिखी झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजस्थान: नागौर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान


Featured News