Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में सांख्यिकीय दिवस मनाया गया, प्रो. पी.सी. महालनोबिस के योगदान को किया गया याद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 11:26:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:26:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आज दिनांक 29.06.2026 को प्रो. पी.सी. महालनोबिस के स्मृति में थीम "UNLOCKING THE POTENTIAL OF ADMINISTRATIVE DATA" है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आज दिनांक 29.06.2026 को प्रो. पी.सी. महालनोबिस के स्मृति में थीम "UNLOCKING THE POTENTIAL OF ADMINISTRATIVE DATA" है। इस अवसर पर सांख्यिकीय दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि महान सांख्यिकीयविद प्रो. श्री महालनोबिस के स्मृति में सांख्यिकीय दिवस का आयोजन किया गया है. जिनका जन्म 29 जून सन् 1893 को कलकत्ता में हुआ था और उनकी मृत्यु 28 जून सन् 1972 को हुई थी। विभिन्न विभागों में सांख्यिकीय ऑकड़े एकत्र करने हेतु साख्यिकीय सेल के अधिकारी व कर्मचारी तैनात किये जाते हैं। सांख्यिकी का क्षेत्र बहुत व्यापक है तथा सभी क्षेत्रों में इसका प्रयोग किया जाता है। इस वर्ष का थीम UNLOCKING THE POTENTIAL OF ADMINISTRATIVE DATA" है

के सम्बन्ध में उनके द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। इन्होने यह भी बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक आर्थिक नियोजन एवं नीती निर्धारण में सांख्यिकी की भूमिका के बारे में जनता में विशेष जागरुकता लाना तथा उन्हे प्रेरित करना है। प्रो. महालनोबिस ने सन् 1944 में वेल्डन मेमोरियल प्राइज लंदन में प्राप्त किया तथा सन् 1968 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण पुरस्कार से विभूषित किया गया। इनका योगदान भारतीय सांख्यिकीय सेवा में अत्यधिक रहा तथा भारत सरकार द्वारा उनको कैबिनेट के स्टैटिकल एडवाजार के रूप में नियुक्त किया गया था। सांख्यिकीय क्षेत्र में अप्रतिम योगदान हेतु इनका जन्म दिवस सांख्यिकीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related News

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने ₹569 करोड़ की 66 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में व्यापारी कल्याण दिवस पर शीर्ष करदाताओं का सम्मान, भामाशाह के योगदान को किया गया याद

बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल

हरियाणा: आरपीएस स्कूल के एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर में ‘मिनी भारत’ की दिखी झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन


Featured News