Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात आरोपी मुख्तार खान घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 11:16:17 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:16:17 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस और एक आरोपी के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, फायरिंग कर भागने की कोशिश करने वाले कुख्यात अपराधी मुख्तार खा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस और एक आरोपी के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, फायरिंग कर भागने की कोशिश करने वाले कुख्यात अपराधी मुख्तार खान के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्तार खान रेवसा कट से धामूपुर-धरवां मार्ग की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस का आरोप है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में मुख्तार खान के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।तमंचा और कारतूस बरामद गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव निवासी 39 वर्षीय मुख्तार खान पुत्र भोलू खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, मुख्तार खान के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, आर्म्स एक्ट और दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने बरामदगी और मुठभेड़ के आधार पर नंदगंज थाने में बीएनएस की धारा 109(1) और 3/25 आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में व्यापारी कल्याण दिवस पर शीर्ष करदाताओं का सम्मान, भामाशाह के योगदान को किया गया याद

बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल

हरियाणा: आरपीएस स्कूल के एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर में ‘मिनी भारत’ की दिखी झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजस्थान: नागौर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान


Featured News