-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संवेदनशील नेतृत्व एवं स्पष्ट निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संवेदनशील नेतृत्व एवं स्पष्ट निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता पहुंचाई गई। तुलसीपुर विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ला जी नायब तहसीलदार श्री हर्ष सिंह जी के साथ स्व. अवध नरेश यादव जी के आवास पहुंचे। विधायक जी ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मिथलेश यादव जी को ₹4 लाख की दैवीय आपदा राहत सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही अवगत कराया कि सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। विधायक जी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और संगठन परिवार के साथ खड़ा है। आगे भी हर संभव मदद की जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री राघव राम पाण्डेय जी, ग्राम प्रधान श्री लालमनि यादव जी, श्री राम तीरथ यादव जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। योगी सरकार - संकल्प अंत्योदय का, वादा गरीब के साथ का।
