Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भोजपुरी अभिनेता धर्मेंद्र उपाध्याय को जान से रने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 11:13:57 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:13:57 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश:  भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं सोशल मीडिया क्रिएटर धर्मेंद्र उपाध्याय को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उप थाना  में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विस्तार

मध्य प्रदेश:  भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं सोशल मीडिया क्रिएटर धर्मेंद्र उपाध्याय को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उप थाना  में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, फरियादी धर्मेंद्र उपाध्याय (34) पुत्र ग्याप्रसाद उपाध्याय निवासी ग्राम हरिहरपुरा कुरैठा, थाना नगरा ने बताया कि 28 जून 2026 की शाम करीब 7:34 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल किया। कॉल करने वाले ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। 

जब धर्मेंद्र उपाध्याय ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि "जहां मिलोगे, जान से खत्म कर देंगे। फरियादी का कहना है कि धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जिसे उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।
इस घटना के बाद कलाकारों और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में व्यापारी कल्याण दिवस पर शीर्ष करदाताओं का सम्मान, भामाशाह के योगदान को किया गया याद

बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल

हरियाणा: आरपीएस स्कूल के एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर में ‘मिनी भारत’ की दिखी झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजस्थान: नागौर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान


Featured News