-
☰
No image found.
बिहार: वारिसलीगंज में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, पहले दिन 8476 बच्चों को पिलाई गई दवा
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसलीगंज के तत्वावधान में रविवार की सुबह से पांच दिवसीय प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना ने नवजात बच्चे से लेकर पांच बर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा की खुराक पिलाकर की। पोलियो अभियान 28 जून से 02 जुलाई तक चलेगा।
विस्तार
बिहार: समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वारिसलीगंज के तत्वावधान में रविवार की सुबह से पांच दिवसीय प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना ने नवजात बच्चे से लेकर पांच बर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा की खुराक पिलाकर की। पोलियो अभियान 28 जून से 02 जुलाई तक चलेगा। इस बाबत यूनिसेफ के अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 82 टीम को घर घर जाकर दवा पिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि 15 ट्रांजिट टीम नगर के चौक चौराहों, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, ईंट भट्ठों आदि स्थानों पर बच्चों को दवा पिलायेंगे। वही 04 मुख्य टीम जांच कर छूटे हुए घरो के बच्चों को दवा पिलाने का कार्य कर रहे है। टीम घर घर जाकर शून्य से पांच बर्ष के बच्चों दवा पिला रहे है। अभियान के प्रथम दिन 8476 बच्चों को दवा पिलाई गई। वैसे कुल करीब 35 हज़ार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। इस दौरान पोलियो टीम ने कहा कि कोई बच्चा छूटे नहीं और सुरक्षा चक्र टूटे नहीं।
