-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में समाजसेवी पं. पुत्तू राम उपाध्याय की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: श्री मुरारी लाल उपाध्याय शिक्षा एवं संस्कृत प्रचार-प्रसार समिति, पोरसा द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय पंडित पुत्तू राम उपाध्याय की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय पंडित पुत्तू
विस्तार
मध्य प्रदेश: श्री मुरारी लाल उपाध्याय शिक्षा एवं संस्कृत प्रचार-प्रसार समिति, पोरसा द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय पंडित पुत्तू राम उपाध्याय की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय पंडित पुत्तू राम उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार, शिक्षकों, परिजनों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय पंडित पुत्तू राम उपाध्याय के शिक्षा, संस्कार, समाज सेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों का अनुसरण कर ही एक सशक्त एवं संस्कारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा ईश्वर से उनके श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और उनके आदर्शों से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहे, ऐसी कामना की गई।
