Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 9 थाना प्रभारियों के तबादले

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 11:02:12 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:02:12 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 9 थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 9 थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के बाद कई अहम थानों को नए प्रभारी मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार धर्मेंद्र शुक्ला को थाना फेज-1, पंकज शर्मा को थाना कासना, रंजीत सिंह को थाना इकोटेक-3, अजय कुमार को थाना जेवर तथा विनोद चाहर को थाना नॉलेज पार्क का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सर्वेश सिंह को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा थाना प्रभारी विनोद मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। अमित कुमार मान का तबादला आईटी सेल में किया गया है, जबकि विंध्याचल तिवारी को साइबर थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए तैनात अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की अपेक्षा की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में व्यापारी कल्याण दिवस पर शीर्ष करदाताओं का सम्मान, भामाशाह के योगदान को किया गया याद

बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल

हरियाणा: आरपीएस स्कूल के एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर में ‘मिनी भारत’ की दिखी झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

राजस्थान: नागौर में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान


Featured News