-
☰
No image found.
राजस्थान: बुगरड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पीएम आवास लाभार्थियों को सौंपी चाबियां
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के जायल की ग्राम पंचायत बुगरड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया।
विस्तार
राजस्थान: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के जायल की ग्राम पंचायत बुगरड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की। शिविर में कलक्टर कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिले तथा शिविरों में प्राप्त होने वाले अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम हैं, जहां आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। भामाशाह ने उपलब्ध कराई वजन करने की डिजिटल मशीन शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर कलेक्टर देवेंद्र कुमार की प्रेरणा से भामाशाह जगदीश प्रसाद बिंचर द्वारा बच्चों के सटीक वजन मापन के लिए वजन करने की डिजिटल मशीन उपलब्ध कराई गई। बिंचर ने कहा कि इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की अधिक सटीक निगरानी संभव होगी तथा कुपोषण की समय पर पहचान और प्रभावी प्रबंधन में सहायता मिलेगी। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को वितरित की चाबियां शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनहित से जुड़े प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग ने तीन खातों का विभाजन तथा 13 नाम शुद्धि के प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सात लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक रूप से चाबियां वितरित की गईं। मंगला पशु बीमा योजना के तहत पात्र पशुपालकों को पॉलिसी कार्ड प्रदान किए गए, जबकि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चिन्हित मरीजों को पोषण किट वितरित कर नियमित उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया गया।
