Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के इनामी शंकर पांडे के दो भाई गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 11:20:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 11:20:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बिंदू होटल के पमालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में दर्ज मुकदमा संख्या एक्स365/2026 (धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस) में नामजद दोनों आरोपियों को सोमवार को गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बिंदू होटल के पमालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में दर्ज मुकदमा संख्या एक्स365/2026 (धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस) में नामजद दोनों आरोपियों को सोमवार को गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपी हैं शंकर पांडे के सगे भाई गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित पांडे (23) और सत्यप्रकाश पांडे उर्फ मुनि (20) के रूप में हुई है। दोनों गौसाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं और रविशंकर पांडे उर्फ रवि शेखर पांडे के पुत्र हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शंकर पांडे के सगे भाई हैं। लगातार दबिश के बाद मिली सफलता विनीत राय हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जांच केदौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पूछताछ में जुटी पुलिस, साजिश के पहलुओं की होगी जांच पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनसे पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश, घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पहले भी आपराधिक मामलों से जुड़ चुका है परिवार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी ऐसे परिवार से जुड़े हैं, जिसका नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। उनके भाई शंकर पांडे पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। ऐसे में इस गिरफ्तारी को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। प्रशासन प्रशासन के आदेशों का अनुपालन कर रही है गाजीपुर की पुलिस ताकि कोई भी अपराधी अपराध करके बच न सके। 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने ₹569 करोड़ की 66 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में व्यापारी कल्याण दिवस पर शीर्ष करदाताओं का सम्मान, भामाशाह के योगदान को किया गया याद

बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, 50 छात्राओं को वितरित की साइकिल

हरियाणा: आरपीएस स्कूल के एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर में ‘मिनी भारत’ की दिखी झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन


Featured News