-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष (निर्वतन कक्ष) में विशेष में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष (निर्वतन कक्ष) में विशेष में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों के लिए जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने एक जुलाई से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों और अब तक की गई गतिविधियों की गहन समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों को माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान की शत-प्रतिशत मॉनिटरिंग करने और अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि अभियान में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होनी होगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों खासकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, नालियों की साफ-सफाई, जल जमाव की स्थिति व गंदगी पैदा न होने देना आदि जनमानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण पर विशेष रूप से ज़ोर दिया जाना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, डाक्टर ए के शाही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गाजीपुर, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, कृषि विभाग, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी ने ₹569 करोड़ की 66 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
बिहार: चैनपुर में गजराज आयुर्वेद हॉस्पिटल का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
उत्तर प्रदेश: सर्पदंश से मृत किसान के परिजनों को ₹4 लाख की राहत सहायता, विधायक ने सौंपा प्रमाण पत्र
