-
☰
No image found.
ओडिशा: श्रीजगन्नाथ की स्नान यात्रा संपन्न, हाथी वेश के दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: पुरी श्रीजगन्नाथ के चतुर्धाविग्रह की महापावन देवस्थान पूर्णिमा की परंपरागत स्नानयात्रा समारोह पुर्वक आयोजित हुआ । स्नानयात्रा के वाद श्रीजगन्नाथ के हाथीवेश हुआ । इसे देखने को लाखों की संख्या में भक्तजन सुबह से श्रीक्षेत्र पर आये हुए थे ।
विस्तार
ओडिशा: पुरी श्रीजगन्नाथ के चतुर्धाविग्रह की महापावन देवस्थान पूर्णिमा की परंपरागत स्नानयात्रा समारोह पुर्वक आयोजित हुआ । स्नानयात्रा के वाद श्रीजगन्नाथ के हाथीवेश हुआ । इसे देखने को लाखों की संख्या में भक्तजन सुबह से श्रीक्षेत्र पर आये हुए थे । स्नानमंडप पर इस महास्नान को महाप्रभु के दिव्यलीला भक्तजन समझते हैं । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भक्ति व विश्वास लेकर श्रद्धालु श्रीजगन्नाथ के महास्नान का दर्शनलाभ हेतु आये और अपने आप को धन्य महसूस किए । इस अवसर पर विवेकानंद युवा शक्ति संगठन,पुरी की तत्वावधान में पानी में घुला हुआ महाप्रसाद जो टंकतोराणि नाम में प्रसिद्ध है भक्तजनों को इसका सेवा मुफ्त दिया गया । इससे श्रद्धालु व भक्तों को गर्मी से राहत मिला । विवेकानंद युवा केंद्र का इस सेवा शिविर में भक्तों को विभिन्न परेशानी हल करने के साथ उनके सुविधा हेतु शिविर का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा । शिविर की इस निस्वार्थ सेवा में डःमनोज कुमार सामंतराय,प्रोफेसर प्रभात रंजन महापात्र,पुर्व अध्यक्ष सुरत कुमार स्वाइँ,कुलमणि दोरा,अध्यापक सुशांत कुमार नायक,संतोष कुमार महांति,पुर्व अध्यापक विश्वजीत दास,डःप्रमोद कुमार दलाई और चंदन वारिक के भागीदारी रहा । सेवानिवृत्त अध्यापक सुकान्त कुमार महांति के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा शिविर में ब्रह्मपुर से आये हुए राजेश कुमार का विशेष सहयोग रहा ।
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार'
मध्य प्रदेश: सूरजपोल भूमि विवाद में निजी संपत्ति को नज़ूल घोषित करने पर उठे सवाल'
उत्तर प्रदेश: शुकलहा में मां हिंडोला की भव्य झांकी निकली, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश: सेवा योजन कार्यालय के सामने कूड़े का अंबार, बदबू और बीमारी के खतरे से परेशान लोग
