-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार'
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कछवां थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कछवां थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 की शाम जलालपुर स्थित अपनी आभूषण की दुकान बंद कर कछवां लौट रहे व्यवसायी अजय केशरी से सबेसर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना कछवां में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 29 जून को संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गणेश प्रताप सिंह (निवासी बगहा, चुनार), अमन दुबे (निवासी ककरा पार, जहांगीरगंज, अंबेडकरनगर) तथा कपिल यादव (निवासी मझवां, कछवां) के रूप में हुई है। बरामदगी में शामिल: 5 पायल (सफेद धातु)2 टॉप्स (पीली धातु) 1 लॉकेट (पीली धातु) घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल 1 मोबाइल फोन315 बोर का एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस पूछताछ में आरोपी अमन दुबे ने बताया कि उसकी मुलाकात जेल में गणेश प्रताप सिंह से हुई थी। बाद में कपिल यादव के साथ मिलकर तीनों ने लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गणेश प्रताप सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमन दुबे पर भी लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से कछवां पुलिस की सक्रियता और प्रभावी विवेचना की सराहना की जा रही है।
