Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छोटे कोचिंग संस्थानों के समर्थन में राष्ट्रीय छात्र परिषद का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 03:58:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 03:58:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय छात्र परिषद, महानगर मुरादाबाद द्वारा छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थानों पर की जा रही सीलिंग एवं दंडात्मक कार्यवाही के विरोध में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय छात्र परिषद, महानगर मुरादाबाद द्वारा छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थानों पर की जा रही सीलिंग एवं दंडात्मक कार्यवाही के विरोध में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि छोटे कोचिंग संस्थानों को बड़े संस्थानों के समान कठोर मानकों के दायरे में न लाया जाए तथा उनके लिए अलग और सरल नियम निर्धारित किए जाएं। ज्ञापन में कहा गया कि लखनऊ में हुई दुखद घटना अत्यंत पीड़ादायक है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है, किंतु इसके नाम पर छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थानों पर बिना भेदभाव के की जा रही सीलिंग कार्यवाही से हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष श्री रोहन सक्सेना ने कहा कि,"शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन छोटे कोचिंग संस्थानों पर कठोर एवं एकतरफा कार्रवाई करना उचित नहीं है। सरकार को ऐसे संस्थानों के लिए सरल एवं व्यवहारिक नियम लागू करने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा और हजारों लोगों का रोजगार सुरक्षित रह सके। राष्ट्रीय बजरंग दल छोटे कोचिंग संचालकों एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है।"

राष्ट्रीय छात्र परिषद के महानगर अध्यक्ष श्री अर्पित सक्सेना ने कहा कि,
"राष्ट्रीय छात्र परिषद का उद्देश्य किसी भी प्रकार के सुरक्षा मानकों का विरोध करना नहीं है, बल्कि छोटे एवं मध्यम कोचिंग संस्थानों के लिए न्यायपूर्ण और व्यवहारिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। हम सरकार से मांग करते हैं कि सीलिंग की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाकर पहले सुधार का अवसर दिया जाए तथा कोचिंग संचालकों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।" ष्ट्रीय छात्र परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि छोटे एवं बड़े कोचिंग संस्थानों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए जाएं, छोटे कोचिंग सेंटरों के लिए सरल पंजीकरण प्रणाली लागू की जाए तथा किसी भी कार्रवाई से पूर्व संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लिया जाए।

ज्ञापन देने वालों में :- सुरेश कुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष AHP, गोविंद सिंह,विजय शर्मा महानगर महामंत्री RBD, अभिषेक श्रीवास्तव, इशांक भारद्वाज,गंगा राणा,हर्षल सक्सेना ,अंकित कुमार ,प्रतीक जी, गौरव कुमार, राम बहादुर जी ,श्याम अरोड़ा ,करण सिंह ,अभिषेक अवस्थी जी सुनील कुमार जी ,पुनीत कुमार थापर ,वरुण कुमार दुबे, करण सिंह ,रवि कुमार देवांश पांडे,ब्रजेंद्र कुमार, दीपांक सेनी, रोहित प्रतापति, हर्षवर्धन सैनी, विशाल ठाकुर, नीतिकुंज पाण्डेय, बंधु सैनी, वीर यादव, अंकित वर्मा, प्रवीण सिंह, अंकुश सैनी, मयंक श्रीवास्तव, वंश कुशवाह, मयंक सैनी, अमी चौधरी, गोलू चौधरी, अंकित शर्मा, मनु सैनी, संजीव कुमार, संजय चौरसिया, देवेंद्र चंद्रसे, प्रतीक कुमार, शिवम आरोन, करण सिंह, वरुण कुमार द्विवेदी, आर्ष निषाद, देवांश पाण्डेय, कपिल सिंह, मनोज, रिंकू कुमार, सुजीत कुमार, दिग्विजय सिंह, करण सिंह, रवि कुमार, सचिन कुमार। आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 

Related News

मध्य प्रदेश: मुरैना जनसुनवाई में 287 आवेदनों पर सुनवाई, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

 उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से यूपी के सभी ग्राम सचिवालयों में नियमित बैठेंगे लेखपाल, राजस्व परिषद ने डीएम को जारी किए निर्देश

मध्य प्रदेश: सहकारी सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में 37 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं– युवा बनें विकसित भारत के निर्माण स्तंभ

हरियाणा: बसई-आकोदा के ग्रामीणों को बड़ी राहत, विधायक कंवर सिंह यादव ने 2 करोड़ की डी-वॉटरिंग योजना का किया शुभारंभ


Featured News