Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: प्राचार्य रामभोग शर्मा सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, गीता-रामायण भेंट कर दी गई भावभीनी विदाई

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 30/06/2026 03:32:14 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 30/06/2026 03:32:14 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा शासकीय हाई स्कूल ओरेठी के प्राचार्य रामभोग शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा शासकीय हाई स्कूल ओरेठी के प्राचार्य रामभोग शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने उनके लंबे और प्रेरणादायी शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर रहे। इस अवसर पर सीएसी दिलीप सिंह तोमर, राघवेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह राजपूत, अनीता तोमर, विजय ओझा, मांगीलाल अग्रवाल, श्रीमती मुन्नी शर्मा सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। समारोह की व्यवस्थाएं विवेक दीक्षित एवं आलोक दीक्षित ने संभालीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि रामभोग शर्मा की शिक्षा विभाग में नियुक्ति 3 नवंबर 2000 को हुई थी, जबकि 20 अगस्त 2024 को उन्हें प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह के दौरान प्राचार्य रामभोग शर्मा को शॉल, श्रीफल, श्रीमद्भगवद्गीता और रामायण भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके अनुशासित कार्यशैली, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री शर्मा के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करने वाले अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा वह अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। समारोह का समापन रामभोग शर्मा के स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Related News

मध्य प्रदेश: मुरैना जनसुनवाई में 287 आवेदनों पर सुनवाई, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

 उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से यूपी के सभी ग्राम सचिवालयों में नियमित बैठेंगे लेखपाल, राजस्व परिषद ने डीएम को जारी किए निर्देश

उत्तर प्रदेश: छोटे कोचिंग संस्थानों के समर्थन में राष्ट्रीय छात्र परिषद का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: सहकारी सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में 37 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं– युवा बनें विकसित भारत के निर्माण स्तंभ

हरियाणा: बसई-आकोदा के ग्रामीणों को बड़ी राहत, विधायक कंवर सिंह यादव ने 2 करोड़ की डी-वॉटरिंग योजना का किया शुभारंभ


Featured News