Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: बसई-आकोदा के ग्रामीणों को बड़ी राहत, विधायक कंवर सिंह यादव ने 2 करोड़ की डी-वॉटरिंग योजना का किया शुभारंभ

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Kunal, Date: 30/06/2026 03:53:27 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/06/2026 03:53:27 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसई एवं अकोदा गांवों में लंबे समय से बनी हुई अपशिष्ट जल (वेस्ट वॉटर) की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने हरियाणा सिंचाई ए

विस्तार

हरियाणा: महेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसई एवं अकोदा गांवों में लंबे समय से बनी हुई अपशिष्ट जल (वेस्ट वॉटर) की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक कंवर सिंह यादव ने हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की डी-वॉटरिंग योजना का शुभारंभ किया। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस योजना से दोनों गांवों के ग्रामीणों को जलभराव और गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव, उपमंडल अधिकारी पंकज कुमार, कनिष्ठ अभियंता रिंकू यादव, विकास यादव एवं सोमदत्त सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बसई एवं अकोदा गांवों में वेस्ट वॉटर की समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। डी-वॉटरिंग योजना के शुरू होने से अब अपशिष्ट जल की प्रभावी निकासी सुनिश्चित होगी, जिससे जलभराव की समस्या में कमी आएगी और ग्रामीणों को गंदगी, दुर्गंध तथा जलजनित बीमारियों से राहत मिलेगी। इससे गांवों में स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण होगा।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। कार्यकारी अभियंता आशुतोष यादव ने बताया कि यह योजना क्षेत्र में अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक एवं प्रभावी प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके संचालन से बसई एवं अकोदा गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
इस अवसर पर बीडीपीओ मनोज कुमार, बसई सरपंच प्रतिनिधि भगत सिंह, आकोदा सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार, जिला प्रमुख राकेश कुमार, पाली मंडल अध्यक्ष दीपिका कुमारी, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ, पाली सरपंच देशराज, खुडाना सरपंच प्रतिनिधि नरेश, धोली सरपंच अमित, पूर्व चेयरमैन डालू सिंह, दिनेश सिंह, दिवान सिंह शेखावत, सीएम विंडो एनीमेट पर्सन रणधीर सिंह आदलपुर, प्रदीप लावन, नंदलाल, विजय आकोदा, राकेश मास्टर, दीपक बसई, ईश्वर बसई, गजराज पंच आकोदा, अनिल आकोदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: मुरैना जनसुनवाई में 287 आवेदनों पर सुनवाई, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

 उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से यूपी के सभी ग्राम सचिवालयों में नियमित बैठेंगे लेखपाल, राजस्व परिषद ने डीएम को जारी किए निर्देश

उत्तर प्रदेश: छोटे कोचिंग संस्थानों के समर्थन में राष्ट्रीय छात्र परिषद का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश: सहकारी सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में 37 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं– युवा बनें विकसित भारत के निर्माण स्तंभ


Featured News