Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ सीएचसी के पास कूड़े के ढेर से राहगीर और छात्र परेशान, सफाई की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohd Yaseen , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 29/09/2026 04:02:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohd Yaseen ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 29/09/2026 04:02:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क किनारे गंदे और दुर्गंधयुक्त कूड़े के ढेर लगे होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से यहां कूड़ा डाला जा रहा है, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सड़क किनारे गंदे और दुर्गंधयुक्त कूड़े के ढेर लगे होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय छात्रों का आरोप है कि लंबे समय से यहां कूड़ा डाला जा रहा है, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शीशगढ़ के नजदीक हाजी दूल्हा बेग मेमोरियल इंटर कॉलेज भी स्थित है। छात्रों के अनुसार, उन्हें स्कूल आने-जाने के दौरान कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू का सामना करना पड़ता है। छात्रों का कहना है कि नगर पंचायत शीशगढ़ के कर्मचारियों से कई बार यहां कूड़ा नहीं डालने का अनुरोध किया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या बनी हुई है।

मरीजों और राहगीरों को भी परेशानी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस रास्ते के किनारे कूड़ा जमा है, उसी मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार और दवा लेने आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों का आवागमन होता है। इसके अलावा इसी रास्ते से इंटर कॉलेज के छात्र भी स्कूल पहुंचते हैं।

लोगों का कहना है कि कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध के कारण रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लंबे समय तक गंदगी जमा रहने से संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

 कूड़ा हटाने और गड्ढों को समतल करने की मांग

छात्रों और स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क किनारे जमा कूड़े को हटाने की मांग की है। साथ ही, जहां गड्ढे बने हुए हैं, उन्हें ईंट, मिट्टी और गिट्टी से भरकर रास्ते को समतल कराने की मांग भी की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा होने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों, छात्रों और राहगीरों को परेशानी न हो और क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे।