Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित, पांच छात्र जिला स्तर के लिए हुए चयनित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 29/09/2026 03:56:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 29/09/2026 03:56:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद संकल्प सेवा अभियान के तहत मंगलवार को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद संकल्प सेवा अभियान के तहत मंगलवार को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नगर क्षेत्र के अलग-अलग विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी कला के जरिए भारत के भविष्य की कल्पना को चित्रों में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुरादाबाद वेगीश सिंह गोयल की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह रहे। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित, शिक्षित, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की परिकल्पना को दर्शाया। अमित सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक क्षमता बढ़ती है और उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी व सकारात्मक सोच विकसित होती है। वेगीश सिंह गोयल ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में चित्रों के मूल्यांकन के लिए सहायक अध्यापिकाओं और कला अनुदेशकों का निर्णायक मंडल बनाया गया था। इसमें रोशनी वर्मा, नीलम सिंह, जुल्फिकार, स्वाति कौशिक, अर्चना सिद्दीकी और शाजिया इब्राहीम शामिल रहीं। प्रतियोगिता के संचालन और व्यवस्थाओं में एआरपी व्योम गुप्ता, कौसर अशरफ और संकुल शिक्षक वसीम मसूद खान व चंचल सक्सेना ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में चयनित पांच छात्र-छात्राएं 30 सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर विजयी विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नन्हे सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का सहयोग रहा।