-
☰
उत्तर प्रदेश: दुल्हन की तरह सजा देवांश रिसॉर्ट, उद्घाटन समारोह में जनपद भर से उमड़ा जनसैलाब
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: होटल, रिसॉर्ट और वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में सपनों जैसा आकर्षक लुक लिए देवांश रिसॉर्ट अब आम लोगों के लिए पूरी तरह उपलब्ध हो गया है। दुल्हन की तरह सजे इस भव्य रिसॉर्ट का उद्घाटन समारोह जिले में चर्चा का विषय बना रहा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: होटल, रिसॉर्ट और वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में सपनों जैसा आकर्षक लुक लिए देवांश रिसॉर्ट अब आम लोगों के लिए पूरी तरह उपलब्ध हो गया है। दुल्हन की तरह सजे इस भव्य रिसॉर्ट का उद्घाटन समारोह जिले में चर्चा का विषय बना रहा। सुखपाल नगर स्थित वाराणसी–लखनऊ हाईवे पर बने देवांश रिसॉर्ट के उद्घाटन अवसर पर जनपद के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। आगंतुकों के स्वागत के लिए किए गए विशेष और भव्य इंतजामों ने कार्यक्रम में शामिल सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। देवांश होटल एवं रिसॉर्ट के संचालक विनय सिंह ने स्वयं उपस्थित रहकर सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सत्कार किया। रिसॉर्ट की भव्यता, दिव्यता और आधुनिक सुविधाओं को देखकर लोग खासे प्रभावित नजर आए और इसे जनपद का सबसे बेहतरीन रिसॉर्ट बताया। आकर्षक ढंग से सुसज्जित कमरे, भव्य वेडिंग हॉल और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस देवांश रिसॉर्ट अब विवाह समारोह, पारिवारिक आयोजन, ठहराव एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए आम लोगों की सेवा में समर्पित रहेगा।
यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया!
तेलंगाना: एल्बुका जिला परिषद हाई स्कूल में अभिभावकों के चरण पूजा का उत्सव
दिल्ली: हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा टीबी जनजागरूकता रैली का आयोजन