Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीएम आलोक कुमार ने नाली निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण और जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 01:25:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 01:25:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जिले में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विकासखंड नाथनगर क्षेत्र में सड़क किनारे हो रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नाथनगर गांधी आश्रम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक बन रही नाली का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि नाली निर्माण कार्य को पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिली है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 16.882 लाख रुपये है, जबकि नाली निर्माण की स्वीकृत लंबाई 390 मीटर निर्धारित की गई है।

मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 250 मीटर लंबाई में ब्रिक वर्क का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 150 मीटर लंबाई में प्लास्टर और आरसीसी ढक्कन ढलाई का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। शेष निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को योजना का लाभ समय पर मिल सके।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। प्रशासन का कहना है कि जिले में चल रही सभी विकास परियोजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नाली निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को बारिश के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

Related News

राजस्थान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग में हुई बैठक, 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय

राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री

उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Featured News