-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अंतिम मतदाता सूची हुई जारी, 29 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 2322 4805 नए मतदाता जोड़े गए। 20 32 3287 मतदाताओं के नाम काटे गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 2322 4805 नए मतदाता जोड़े गए। 20 32 3287 मतदाताओं के नाम काटे गए। जिन मतदाताओं के नाम काटे गए वह या तो मृतक हैं या फिर वह दूसरी जगह विस्थापित हो चुके हैं. तमाम डुप्लीकेट व फर्जी मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं। इस तरह पुनरीक्षण के बाद 2901518 मतदाताओं की वृद्धि हुई। अब उत्तर प्रदेश में कुल 125851 570 मतदाता हैं, जो गांव की सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। पुनरीक्षण अभियान से पहले मतदाताओं की संख्या 122950052 थी। पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत 18 दिसंबर 2025 को आयोग ने अनंतिम सूची जारी की थी. जिसमें यह आंकड़ा 12.69 करोड़ पहुंचा था. कुल मतदाताओं की बढ़ोतरी 40.19 लाख हुई थी। इस पर दावे और आपत्तियां मांगी गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह के मुताबिक, सभी जिलों से आए दावे और आपत्तियों पर सुनवाई की गई, जब एक-एक आपत्तियों पर सुनवाई पूरी कर उन्हें निस्तारित कर दिया गया। उसके बाद अंतिम सूची जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तहत ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद हैं। हालांकि ओबीसी आरक्षण और हाईकोर्ट में लंबित मामले के कारण चुनाव कार्यक्रम को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं को चुनाव की तारीखों के आधिकारिक ऐ लान का इंतजार रहेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत मतदाताओं को 9 अंकों का विशेष पहचान नंबर भी आवंटित किया है। आयोग ने इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को अंनतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी,जिस पर दावे और आपत्तियों के आधार पर संशोधन किया गया।
उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान
