Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नई पुलिस चौकी की आधारशिला, हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने किया शिलान्यास

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 11:20:34 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 11:20:34 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम नेगुरा रिबई सिंह में नई पुलिस चौकी निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम नेगुरा रिबई सिंह में नई पुलिस चौकी निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय की माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान के करकमलों द्वारा किया गया। क्रिटिकल गैप्स योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार तथा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान माननीय न्यायमूर्ति श्रीमती मंजू रानी चौहान ने सर्वप्रथम सलामी गार्द का मान-प्रणाम ग्रहण किया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न कराया गया। शिलान्यास के बाद चौकी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। नई पुलिस चौकी के निर्माण से जिगना क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने के साथ ही आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर, थानाध्यक्ष जिगना संजय सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  मीरजापुर में नई पुलिस चौकी की आधारशिला, हाईकोर्ट न्यायमूर्ति ने किया शिलान्यास। 

Related News

उत्तर प्रदेश: धुआं रहित लकड़ी चूल्हा बना आकर्षण, कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी देने वाले चूल्हे की बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी के सरेंडर की सूचना पर कोर्ट परिसर बना छावनी

 मध्य प्रदेश: मुख्य मार्ग पर खड़े अनाधिकृत भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 9 ट्रकों पर लगाया जुर्माना

राजस्थान: रास्ता खोलो अभियान के तहत नागौर में हटाया अतिक्रमण, ढींगसरा-टांकला सड़क निर्माण का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुई संपन्न


Featured News