Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: उत्तरकाशी में बादल फटने से खौफनाक जलप्रलय, खीर गंगा गांव में तबाही का मंजर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sandeep Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/08/2025 05:28:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sandeep Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/08/2025 05:28:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में स्थित धराली क्षेत्र के खीर गंगा गांव में मंगलवार दोपहर एक भयावह प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को हिलाकर रख दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में स्थित धराली क्षेत्र के खीर गंगा गांव में मंगलवार दोपहर एक भयावह प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को हिलाकर रख दिया। दोपहर करीब 1:45 बजे बादल फटने की घटना हुई, जिससे अचानक भारी मात्रा में पानी, मलबा और पत्थर गांव में घुस आए और देखते ही देखते पूरा इलाका जलप्रलय की चपेट में आ गया। अब तक 4 की मौत, 50 से अधिक लापता, SDRF-NDRF और सेना राहत कार्य में जुटी हैं। प्राकृतिक कहर इतना भयानक था कि गांव के कई घर पूरी तरह बह गए, सड़कें टूट गईं और भारी संख्या में लोग फँस गए। प्रशासन के अनुसार अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 50 से अधिक लोग लापता हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद शुरू हुआ राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू कर दिए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और भारतीय सेना की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। बचाव कर्मी लगातार मलबे को हटाने, फंसे हुए लोगों को निकालने और घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं जो घायलों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर रही हैं। स्थानीय लोग डरे और सहमे, गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। इस आपदा के बाद खीर गंगा गांव में मातम पसरा हुआ है। लोगों ने अपनी आँखों के सामने अपने घर उजड़ते और प्रियजनों को लापता होते देखा है। कई लोगों का कहना है कि बारिश के बाद अचानक तेज गर्जना के साथ मलबा और पानी पूरे वेग से गांव में घुसा, जिससे भागने का मौका भी नहीं मिला। उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जिन इलाकों में और भूस्खलन या जलप्रवाह का खतरा है, वहाँ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लापता लोगों की तलाश में कोई कमी न छोड़ी जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए। 


Featured News