Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जातिगत जनगणना को लेकर खरवार समाज की बैठक, प्रमाण पत्र जारी न होने पर जताया आक्रोश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 06/04/2026 11:27:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 06/04/2026 11:27:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  रेवतीपूर पंचायत भवन पर खरवार समाज के प्रबुध्दजन कि एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसमें 2 मई 2026 से उत्तर प्रदेश में हो रही जातिगत जनगणना को लेकर खरवार समाज में जागरूक किए गए। और वर्तमान में  तमा

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  रेवतीपूर पंचायत भवन पर खरवार समाज के प्रबुध्दजन कि एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई जिसमें 2 मई 2026 से उत्तर प्रदेश में हो रही जातिगत जनगणना को लेकर खरवार समाज में जागरूक किए गए। और वर्तमान में  तमाम शासनादेश होने के बावजूद भी जनपद गाजीपुर के पूरें तहसील में खरवार समाज का जाति प्रमाण पत्र सुचारूप सें निर्गत नही हो रहें है इसको लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया कार्यक्रम त्रिवेणी प्रसाद खरवार के नेतृत्व में हुआ सभी समस्याओ को समाज कें सामनें रखें और उनकें निदान कें लिए विचार-विमर्श किए। उत्तर प्रदेश कें कद्दावर आदिवासी युवा नेता कुन्दन खरवार अपनें संबोधन में 1857 स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन के सेनानी नीलांबर पीतांबर खरवार अमर रहें,बिरसा मुण्डा अमर रहें, महारानी दुर्गावती अमर रहें, भीम राव अम्बेडकर अमर रहें, बाबू मानसिंह खरवार अमर रहें। 

तिलक मांझी अमर रहें भारतीय संविधान जिन्दाबाद ,जय जोहार का नारा हैं भारत देश हमारा हैं आदि नारों कें उदघोष के साथ कुन्दन खरवार नें कहा कि संघर्ष के बल बूतें अपनें अधिकार को प्राप्त करेगा खरवार समाज। दिनेश खरवार नें कहा कि समाज को किसी राजनीतिक दल कि चापलूसी नही करनी चाहिए। ऐसें चापलूसों को समाज माफ नही करेगा। कार्यक्रम कें आयोजक  मंडल के सदस्य पूर्व सैनिक भरत खरवार नें कहा कि नही डरें हम गोंरों (अंग्रेंजों) सें तो खाक डरेगें इन चोरों सें । शशिकांत खरवार, प्रवीण खरवार, मिथिलेश खरवार, आदिलोगों नें कार्यक्रम को संबोधित किए। इस अवसर पर मुख्यरूप सें नंदलाल खरवार, अशोक खरवार, मार्कण्डेय, रामरतन खरवार,बबलू ,आदिलोग उपस्थित हुए ।


Featured News