Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, अब पायल-बिछिया के लिए वधु के खाते में भेजे जाएंगे 4 हजार रुपये

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 11:18:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 11:18:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उपहार सामग्री की खरीद प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उपहार सामग्री की खरीद प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नई व्यवस्था के अनुसार अब वधु को पायल और बिछिया खरीदने के लिए 4 हजार रुपये सीधे उसके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। पहले इन आभूषणों की खरीद समाज कल्याण विभाग द्वारा की जाती थी, लेकिन बढ़ती चांदी की कीमतों को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। अब तक इसमें 60 हजार रुपये सीधे वधु के खाते में हस्तांतरित किए जाते थे, जबकि शेष राशि विवाह सामग्री और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर खर्च होती थी। नवीन व्यवस्था लागू होने के बाद वधु के खाते में मिलने वाली राशि बढ़कर 64 हजार रुपये हो जाएगी।

पहले विवाह सामग्री की खरीद पर लगभग 25 हजार रुपये खर्च किए जाते थे, लेकिन अब इस मद में 21 हजार रुपये ही खर्च किए जाएंगे। वहीं, विवाह समारोह के आयोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 15 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। शासन द्वारा जारी नए आदेश में पायल और बिछिया को विभाग की खरीद सूची से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार पहले योजना के तहत नवविवाहित महिलाओं को करीब 30 ग्राम चांदी की पायल और 10 ग्राम चांदी की बिछिया उपहार स्वरूप दी जाती थी। इनकी खरीद पर लगभग 4 हजार रुपये खर्च होते थे। हालांकि, वर्तमान समय में चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है और बाजार में चांदी का भाव करीब ढाई लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नकद राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजने का निर्णय लिया है। नवीन शासनादेश के अनुसार विवाह समारोहों के आयोजन के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और लाभार्थियों को अपनी आवश्यकता के अनुसार पायल और बिछिया खरीदने की सुविधा भी मिलेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: धुआं रहित लकड़ी चूल्हा बना आकर्षण, कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी देने वाले चूल्हे की बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी के सरेंडर की सूचना पर कोर्ट परिसर बना छावनी

 मध्य प्रदेश: मुख्य मार्ग पर खड़े अनाधिकृत भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 9 ट्रकों पर लगाया जुर्माना

राजस्थान: रास्ता खोलो अभियान के तहत नागौर में हटाया अतिक्रमण, ढींगसरा-टांकला सड़क निर्माण का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुई संपन्न


Featured News