Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सेवा बस्ती में मैंगो पार्टी के जरिए मनोज गुप्ता ने किया जनसंवाद, योजनाओं की दी जानकारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 20/07/2026 01:34:38 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 20/07/2026 01:34:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने मुरादाबाद नगर की एक सेवा बस्ती में माताओं, बहनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मैंगो पार्टी के माध्यम से आत्मीय जनसंवाद किया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने मुरादाबाद नगर की एक सेवा बस्ती में माताओं, बहनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ मैंगो पार्टी के माध्यम से आत्मीय जनसंवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी के बीच बैठकर केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में श्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि *भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में आज विकास की गंगा गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंच रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, बिजली और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज स्थापित हुआ है। गुंडाराज और माफियाराज पर प्रभावी कार्रवाई हुई है, जिससे प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना है। माताएं और बहनें स्वयं को पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा उत्तर प्रदेश आज वास्तव में "उत्तम प्रदेश" बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। केंद्र सरकार की प्रभावी नीतियों के कारण देश में नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौती पर भी निर्णायक प्रहार हुआ है।

श्री गुप्ता ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि *"विकसित भारत–2047"* के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक देशवासी का दायित्व है और जनभागीदारी से ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा किया, जिनके समाधान के लिए श्री गुप्ता ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।

Related News

राजस्थान: गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग में हुई बैठक, 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान की रणनीति तय

राजस्थान: सचिन पायलट से शिष्टाचार मुलाकात, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र: खाद्य एवं औषधि विभाग पर पड़ा छापा, मिठाई दुकान से लिए गए खाद्य पदार्थों के मिले सैंपल

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में नई स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत, विधायक ने पैथकाइन्ड लैब्स का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: पंडित सोहनलाल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद के यूपी महामंत्री

उत्तर प्रदेश: मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


Featured News