-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मनोज कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने मुरादाबाद शहर के सागर सराय क्षेत्र में भीषण अग्निकांड की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने मुरादाबाद शहर के सागर सराय क्षेत्र में भीषण अग्निकांड की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा, प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और इस कठिन समय में उन्हें साहस एवं संबल प्रदान किया। इस अवसर पर श्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि इस अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन से वार्ता कर सभी पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का उचित आकलन कराकर न्यायसंगत मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो इस विषय को लखनऊ स्तर तक उठाकर पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सागर सक्सेना के आवास पर पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का भी जायजा लिया तथा उन्हें हरसंभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेले नहीं हैं। सेवा, संवेदना और सहयोग ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।
शानदार जीत! आकाश बैरवा (डेनी) ने TVC-2 में लहराया जीत का परचम
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर सीएचसी निरीक्षण में गंदगी पर डीएम सख्त, स्टाफ नर्सों का वेतन रोका
Karnataka News: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सियासी तकरार, नाराज विधायकों को सीएम की दो टूक
उत्तर प्रदेश: नवजात को अस्पताल से गायब करने का आरोप, दिव्यांग पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Udhayanidhi Stalin: उदयनिधि स्टालिन को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक के निर्देश
