Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पंखिया गिरोह का सदस्य हुआ गिरफ्तार, 1.82 लाख रुपये और तमंचा भी बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 11/06/2026 10:24:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/06/2026 10:24:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली थाना कैंट पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंखिया गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली थाना कैंट पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंखिया गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.82 लाख रुपये की नकदी, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी की पांच वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जबकि उसके चार साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक संजय धीर ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली थी कि एपेक्स हॉस्पिटल से करेली जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मिलक निवासी सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सलमान ने रामेश्वर धाम कॉलोनी, चौबारी गांव और बालाजी धाम कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर चोरी की पांच घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसका गिरोह बरेली, पीलीभीत और महाराजगंज सहित कई जिलों में सक्रिय रहा है। सलमान के अनुसार गिरोह के सदस्य टाइल्स लगाने का काम करते हैं और काम के दौरान ऐसे बंद मकानों की रेकी करते थे, जहां नकदी और कीमती सामान होने की संभावना होती थी। इसके बाद वह अपने साथियों अफरीद, मुजाहिद, कादिम रसूल और अमीर खां उर्फ मारुती के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद 1.82 लाख रुपये चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त हुए थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सलमान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: धुआं रहित लकड़ी चूल्हा बना आकर्षण, कम लकड़ी में ज्यादा गर्मी देने वाले चूल्हे की बढ़ी मांग

उत्तर प्रदेश: भाजपा का कार्यक्रम, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध वर्ग का किया सम्मान

उत्तर प्रदेश: विनीत राय हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी के सरेंडर की सूचना पर कोर्ट परिसर बना छावनी

 मध्य प्रदेश: मुख्य मार्ग पर खड़े अनाधिकृत भारी वाहनों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, 9 ट्रकों पर लगाया जुर्माना

राजस्थान: रास्ता खोलो अभियान के तहत नागौर में हटाया अतिक्रमण, ढींगसरा-टांकला सड़क निर्माण का रास्ता साफ

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बार एसोसिएशन की वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुई संपन्न


Featured News